बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक कैसे करें : आज के जमाने में बैंक खाता से आधार लिंक होना सरकार ने अनिवार्य कर दिया है अगर बैंक खाता से आधार लिंक नहीं रहता है तो बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। और हम बैंक में जाकर आधार लिंक करवाने के लिए घंटो भर लाइन लगाकर खड़े रहते है तब जाकर हमारा बैंक खाता से आधार लिंक हो पाते है। जिससे हमारा कीमती समय बर्बाद हो जाते है बहुत से लोगो को बैंक खाता से ऑनलाइन आधार लिंक कैसे करते है इसके बारे में पता नहीं होता है।
अभी भी बहुत लोगो ने अपने बैंक खाता से आधार लिंक नहीं करवाया है जिससे सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। अगर आपने भी अभी तक अपने बैंक खाता से आधार लिंक नहीं करवाया है और करवाना चाहते है तो आज हम आपको बैंक खाता से आधार लिंक कराने का आसान तरीका बताते है। जिससे आप घर बैठे मोबाइल या कम्प्यूटर की मदद से ऑनलाइन अपने बैंक खाता से आधार लिंक करा सकते है तो आइये बिना देरी किये शुरू करते है।
बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक कैसे करें ?
मोबाइल ऐप्प से बैंक खाता में आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया
हम आपको मोबाइल ऐप्प से बैंक खाता से आधार नंबर लिंक करने sbi बैंक के बारे में बता रहे अगर आपका बैंक खाता किसी और बैंक में है तो आपको उस बैंक का वेबसाइट खोलना है।
- सबसे पहले आपको बैंक खाता से आधार नंबर लिंक करने के लिए अपने मोबाइल के play store में जाना होगा।
- उसके बाद आपको SBI anywhere personal लिख कर सर्च करना होगा उसके बाद इसे इंस्टाल करना होगा।
- अब आपको यह ओपन करके request के ऑप्शन को चुनना है।
- इसके बाद आधार के विकल्प पर सेलेक्ट करे।
- अब आपको आधार लिंक के ऑप्शन को चुनना है।
- उसके बाद आपको बैंक खाता CIF नंबर भरना है।
- अब आधार नंबर का ऑप्शन आएगा जिसमे आधार नंबर डालना है।
- उसके आपको जानकारी को पढ़कर बॉक्स में टिक लगाना है उसके बाद आपको submit बटन पर सेलेक्ट कर देना है।
- उसके बाद आपके मोबाइल पर बैंक खाता से आधार लिंक का मैसेज आएगा।
- उसके बाद आपको ok बटन पर सेलेक्ट करना है।
- इस प्रकार आप आसानी से अपने बैंक खाता में आधार लिंक करा सकते है।
ऑनलाइन बैंक खाता से आधार लिंक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको जिस बैंक खाता में आधार लिंक कराना है उस बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा हम आपको SBI बैंक के बारे में बता रहे है।
- ऑनलाइन बैंक खाता से आधार लिंक करने लिए आपको SBI बैंक के इस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस प्रकार बैंक का वेबसाइट खुल जायेगा जिसमे आपको login के ऑप्शन पर सेलेक्ट करना है।
- उसके बाद आपके स्क्रीन पर बैंक अकाउंट का लिंक दिखाई देगा जिसे आपको चुनना है।
- इसके बाद आपके सामने फॉर्म आएगा जिसमे आपको आधार नंबर तथा कैप्चा कोड भरना है।
- सभी जानकारी को भरने के बाद आपको submit बटन पर सेलेक्ट करना है।
- उसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर बैंक खाता से आधार लिंक होने का मैसेज आएगा।
- इस प्रकार आप घर बैठे अपने बैंक खाता से आधार लिंक आसानी से कर सकते है।
सारांश :
बैंक खाता से आधार लिंक करने के लिए SBI बैंक की वेबसाइट onlinesbi.com को ओपन करना होगा इसके बाद login के ऑप्शन को सेलेक्ट करे उसके बाद अकाउंट के लिंक को चुने फिर फॉर्म ओपन होगा जिसमे आधार नंबर कैप्चा कोड भरकर submit बटन को सेलेक्ट करे इसके बाद मोबाइल पर मैसेज आएगा आपका आधार नंबर लिंक हो गया है इस प्रकार बैंक खाता में आधार लिंक कर सकते है
इसे भी पढ़िए – मोबाइल से रोजगार पंजीयन कैसे बनाएं
बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक कैसे करें, इस आर्टिकल में हमने 2 प्रकार से बैंक खाता से आधार कार्ड लिंक करने प्रक्रिया बताई उम्मीद है आप सभी लोगो को बैंक खाता से आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया समझ में आ गई होगी। और आपको बैंक खाता में आधार कार्ड लिंक करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
आज हमने SBI बैंक खाता में आधार कार्ड लिंक करने के बारे में जानकारी बताई इसी प्रकार हम प्रतिदिन इस वेबसाइट में नई – नई योजना के बारे में जानकारी बताते रहेंगे ताकि आप सभी लोग योजना का लाभ ले सके। अगर आपको ये जानकारी अच्छा लगे तो शेयर जरूर करे जिससे सभी नागरिक बैंक खाता से आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया को जान सके धन्यवाद।
Mukhymantri yua sambaln yojna rajstjan
मुख्यमंत्री युवा संबलन योजना राजस्थान