ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण कैसे देखें : जैसा की आप सभी जानते है कि हर ग्राम पंचायत में सरपंच होता है जो अपने पंचायत का मुखिया होता है तथा पंचायत के सभी काम उसके अंडर में होता है। और ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से लोग को अपने पंचायत के कार्यो का विवरण जानना चाहता है मगर सरपंच सभी नागरिक को नहीं बता रहा है। और आप अपने ग्राम पंचायत सरपंच के कार्यो का विवरण जानना चाहते है तो आप इस आर्टिकल के अंत तक अवलोकन करके आप आसानी से अपने मोबाइल में देख सकते है।
अपने ग्राम पंचायत में कितना काम हुआ है एवं कितना पैसा खर्चा हुआ इन सभी के बारे जानने का हर व्यक्ति का अधिकार होता है मगर ग्राम के सरपंच सभी लोगो को नहीं बताता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वेबसाइट शुरू किया है ताकि सभी इच्छुक नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल या कम्प्यूटर की माध्यम से अपने ग्राम पंचायत के कार्यो का विवरण देख सके। अगर आप भी अपने पंचायत के कार्यो का विवरण ऑनलाइन देखना चाहते है तो इसकी सभी प्रक्रिया यहाँ पर बहुत ही सरल भाषा में बताया गया है।

ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण कैसे देखें ?
ग्राम पंचायत के कार्यो का विवरण ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने ग्राम पंचायत के कार्यो को ऑनलाइन देखने के लिए भारत सरकार की वेबसाइट egramswaraj.gov.in को ओपन करना अगर आप सीधे वेबसाइट पर जाना चाहते है तो इस लिंक का उपयोग करे
- लिंक पर जाने के बाद आपके स्क्रीन पर पंचायती राज का वेबसाइट खुल जायेगा जिसमे अगर आप भाषा को बदलना चाहते languages पर जाकर बदल सकते है मै हिंदी में बता रहा हूँ।
- अपनी भाषा चुनने के बाद आपके स्क्रीन पर बहुत से ऑप्शन दिखाई देगा जिसमे आपको ग्राम पंचायत भौतिक प्रगति की स्थिति के ऑप्शन को खोजकर सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर देश के सभी राज्यों का लिस्ट खुल जायेगा जिसमे अपने राज्य को खोजकर उसे सेलेक्ट करना है।
- राज्य के चयन करने के बाद सभी जिला की लिस्ट खुलेगी जिसमे अपने जिला को चुनना है।
- जिला चुनने के बाद अपने ब्लॉक को चुनना है फिर अपने ग्राम पंचायत को चुनना है।
- जैसे ही आप अपने ग्राम पंचायत के ऑप्शन को सेलेक्ट करेंगे आपके पंचायत के सभी कार्यो का विवरण खुल जायेगा जिसमे आप देख सकते है कि कितना काम हुआ कितना नहीं हुआ है।
- इस प्रकार आप अपने ग्राम पंचायत के कार्यो का विवरण ऑनलाइन देख सकते है।
सारांश :
ग्राम पंचायत के कार्यो का विवरण देखने के लिए सरकार की वेबसाइट egramswaraj.gov.in को ओपन करना होगा उसके बाद ग्राम पंचायत भौतिक प्रगति की स्थिति के ऑप्शन को सेलेक्ट करे फिर अपने रराज्य का चयन करे उसके बाद अपने जिला का चयन करे फिर अपने ब्लॉक का चयन कर फिर ग्राम पंचायत के ऑप्शन को सेलेक्ट करते ही आपके पंचायत के सभी कार्यो का विवरण दिखाई देने लगेगा इस प्रकार आप अपने ग्राम पंचायत के कार्यो को ऑनलाइन देख सकते है।
इसे भी पढ़िए – बीसी सखी का आवेदन कैसे करें
ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण कैसे देखें, इसकी सभी प्रक्रिया को यहाँ पर विस्तार से बताया गया है अगर आपने इस आर्टिकल का ध्यान से अंत तक अवलोकन किया है तो आपको अपने पंचायत के कार्यो को देखने में कोई परेशानी नहीं होगी।
इसी प्रकार हम आप लोगो को इस वेबसाइट में ऐसे ही नई – नई सरकारी योजना के बारे में जानकारी बताते रहेंगे ताकि आप लोगो को लाभ मिल सके। अगर यह जानकारी पसंद आये तो शेयर जरूर करे जिससे नागरिक अपने पंचायत के कार्यो पर नजर रख सके धन्यवाद।