मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » नारी सम्मान योजना में आवेदन कैसे करे 2024

नारी सम्मान योजना में आवेदन कैसे करे 2024

लाडली बहना योजना के बाद अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा में कार्यक्रम समारोह के दौरान नारी सम्मान योजना की घोषणा किया है। जिसके तहत 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक राज्य के सभी महिलाओं को हर महीने 2000 रूपए प्रदान किया जायेगा। जो डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा। जिसमे 1500 रूपए खर्च के लिए और 500 गैस भरवाने के लिए अगर आप नारी सम्मान योजना के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

नारी सम्मान योजना की घोषणा छिंदवाड़ा में किया है अगर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनती है तो पुरे राज्य में इस योजना को लागू कर दिया जायेगा। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता घर घर जाकर सभी पात्र महिलाओं का फॉर्म भरेंगे। फिर हर महीने 2000 रूपए मिलना शुरू हो जायेगा यानी मध्यप्रदेश के सभी महिला को नारी सम्मान योजना के तहत प्रतिवर्ष 24000 रूपए मिलेंगे। तो आइये ज्यादा समय नहीं लेते है और नारी सम्मान योजना में फॉर्म भरने के लिए क्या क्या दस्तावेज लगेंगे इसके बारे में विस्तार से बताते है।

nari-samman-yojana-me-aavedan-kaise-kare

नारी सम्मान योजना में आवेदन कैसे करे ?

नारी सम्मान योजना की विशेषताएं

योजना का नाम नारी सम्मान योजना
किसने घोषणा किया मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किया गया
राज्य के नाम मध्यप्रदेश
पात्रता 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक मध्यप्रदेश के सभी महिला पात्र है
दस्तावेज आधार कार्ड , समग्र आईडी , निवास प्रमाण पत्र , बैंक खाता पासबुक
ऑफिशियल वेबसाइट जल्द लांच हो सकते है
सहायता राशि 1500 रूपए खर्च के लिए एवं 500 रूपए गैस भरवाने के लिए प्रति माह दिया जायेगा
योजना का लाभ विधानसभा चुनाव के बाद

नारी सम्मान योजना में पात्रता

  • महिला को मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदिका की उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • सभी वर्ग के महिला नारी सम्मान योजना के पात्र है।
  • महिला के बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है।

नारी सम्मान योजना में आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोट साइज फोटो

नारी सम्मान योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

नारी सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए आपको कही चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है क्योकि विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस सरकार बनती है। तो राज्य के सभी घर घर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जायेगा इसके अलावा ऑफिशियल वेबसाइट भी लांच किया जायेगा। जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे इसलिए आप लोगो को नारी सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। सिर्फ आपको सभी आवश्यक दस्तावेज एकत्र करके रखना है।

सारांश :

नारी सम्मान योजना की जानकारी इस योजना की घोषणा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा में कार्यक्रम समारोह के दौरान किया है। अगर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनती है तो मध्यप्रदेश राज्य के महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत हर महीने 2000 रूपए मिलेंगे। और घर घर जाकर सभी महिलाओं का फॉर्म भरेंगे इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट भी लांच किया जायेगा।

गर्भवती महिला को आंगनबाड़ी से कितना पैसा मिलता है

गर्भवती महिला को 16000 कैसे मिलेंगे

महिलाओं को मुद्रा लोन कैसे मिलेगा

लाडली बहना योजना का पैसा कब से मिलेगा

लड़कियों की शादी के लिए कितने पैसे मिलते हैं

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

नारी सम्मान योजना का फॉर्म भरने के लिए क्या क्या कागज लगेंगे ?

नारी सम्मान योजना का फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड , समग्र आईडी , बैंक खाता पासबुक , निवास प्रमाण पत्र , मोबाइल नंबर , पासपोट साइज फोटो आदि प्रकार के कागज लग सकते है।

नारी सम्मान योजना के 2000 की पहली किस्त कब मिलेगा ?

नारी सम्मान योजना का पैसा अभी सिर्फ छिंदवाड़ा वालो को मिलेगा यदि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनती है तो मध्यप्रदेश सभी राज्य के महिलाओं को 2000 की पहली किस्त तुरंत मिलेगा।

नारी सम्मान योजना का फॉर्म कहा जमा करना होगा ?

नारी सम्मान योजना का फॉर्म भरने के लिए कही जाने की आवश्यकता नहीं है अगर विधानसभा चुनाव कांग्रेस जीतती है तो घर घर जाकर फॉर्म भरे जायेंगे।

नारी सम्मान योजना में आवेदन कैसे करे , इसकी सभी प्रक्रिया को यहाँ पर आर्टिकल के माध्यम से आसान शब्दों में बताया गया है। अगर आपने इस पोस्ट का अंत तक अवलोकन किया है तो नारी सम्मान योजना से जुड़ी सभी जानकारी समझ आ गई होगी। यदि जानकारी समझ नहीं आ रहे है तो कमेंट करके पूछ सकते है।

इसी प्रकार हम आप सभी लोगो को इस वेबसाइट में ऐसे ही नई – नई योजना के बारे में जानकारी बताते रहेंगे ताकि आप लोगो को लाभ मिल सके। यह आर्टिकल मध्यप्रदेश के सभी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है इसे शेयर जरूर करे अगर आप नई – नई सरकारी योजना के बारे में पहले जानकारी पाना चाहते है तो गूगल के सर्च बॉक्स में www.gramyojana.in टाइप करके देख सकते है धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें